Hastinapur News | नगर स्थित श्री आत्मानंद जैन इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट एवं युवक मंगल दल झड़ाका के तत्वाधान में महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार बंसल व संचालन सुनील कुमार यादव ने किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महान आध्यात्मिक गुरु युवाओं के प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री शिक्षाविद सुनील पोसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन पूर्ण रूप से अध्यात्म, भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म, हिंदुत्व विचारधारा पर आधारित था, वे केवल भारतीय युवाओं के ही नहीं बल्कि विश्व के युवाओं के प्रेरणा पुंज थे। इसलिए आज उनकी जयंती को पूरे विश्व में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन काल में युवाओं को हमेशा सकारात्मक सोच उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक आप को लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। आप जैसे विचार करेंगे वैसे ही बन जाएंगे अगर आप अपने को कमजोर मानेंगे तो कमजोर बन जाएंगे और ताकतवर मानेंगे तो का कठोर बन जाएंगे। जैसे अनेक सिद्धांत देकर युवाओं को ऊर्जावान , विचार वान बनाने का कार्य किया। वे श्रीमद्भगवद्गीता भारतीय संस्कृति के प्रति अटूट आस्था विश्वास सकते थे। इसीलिए उन्होंने अमेरिका की धर्म संसद शिकागो में विदेशियों को अपने ज्ञान और विचार से अभिभूत कर दिया था। इसीलिए उनके विचारों से प्रेरित होकर आज पूरा भारत व विश्व उनकी जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाता है।
साथ ही जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को इस अवसर पर अपनी ओर से स्वामी विवेकानंद के चित्र भेंट कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक रविंद्र कुमार, दीपक अग्रवाल, विजय कुमार, सुशील शर्मा, अनिल सिंह, सत्येंद्र शर्मा, मनोज कुमार, सुशील भारद्वाज, रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार, गोविंद गुप्ता, तुषार गुप्ता, आर्यन पोसवाल, नकुल कुमार, कृष्ण कुमार, शिवा विद्यालय का समस्त स्टाफ व सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Hastinapur News | Swami Vivekananda Rashtrodaya Charitable Trust celebrates the birth anniversary of great spiritual leader Swami Vivekananda as Youth Day
Thanks!
Read Also :-
- Jabran Ullu Web Series Watch Online Cast
- Antarvasna Primeplay Web Series Watch Online
- Takk 2 Web Series Watch Online On Ullu
- Nayan Sukh Goodflix Web Series Watch Online