हस्तिनापुर : मंत्री दिनेश खटीक ने किया जनसंपर्क, हर दर पर पहुंचकर मांगे वोट

हस्तिनापुर : शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने शहर के कई वार्डो में जनसंपर्क किया और डोर-टू-डोर पहुंचकर वोट मांगे। उन्होंने इस दौरान महिलाओ की भी एक बैठक की और भाजपा हस्तिनापुर प्रत्याशी सुधा खटीक को अधिक से अधिक वोट करने और करवाने की अपील की।

आपको बता दे राज्य मंत्री दिनेश खटीक की बड़ी श्रीमती सुधा खटीक को भाजपा ने हस्तिनापुर नगर पंचायत से प्रत्याशी बनाया है। सुधा खटीक के हस्तिनापुर से चुनाव लड़ने से भाजपा कार्यकर्त्ताओ में उत्साह है क्योकि भाजपा ने कभी भी ये सीट नहीं जीती है। भाजपा कार्यकर्त्ताओ और पदाधिकारिओं को इस बार हस्तिनापुर से कमल खिलने की उम्मीद है।

बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ-साथ महिलाओं ने भी मंत्री दिनेश खटीक और सुधा खटीक का स्वागत किया। दिनेश खटीक ने डोर-टू-डोर वोट मांगे और पंपलेट भी वितरित किए। कई घंटे तक चले जनसंपर्क अभियान में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। भाजपाइयों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस मोके पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक के साथ किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय त्यागी, सोमनाथ पपनेजा, हरीओम शर्मा, सुशील नागर, मयंक प्रधान, राजीव चौधरी, सूरज सोनी, परवीन कुमार, ब्लॉक प्रमुख योगेश प्रधान और सैकड़ो पुरुष और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment