Hariyali Amavasya 2021: कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए बेहद उत्तम है ये हरियाली अमावस्या, कर लें ये आसान उपाय

Hariyali Amavasya 2021

Hariyali Amavasya 2021 : हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में अमावस्या पड़ती है। अमावस्या का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है। इस समय सावन का महीना चल रहा है और सावन माह की अमावस्या 8 जुलाई, 2021 को है। इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू धर्म में सावन के माह का बहुत अधिक महत्व होता है। इस सावन माह में विधि- विधान से भगवान महदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है, लेकिन इस बार कोरोना माहमारी की वजह से घर में रहकर ही स्नान करने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें। स्नान करते समय मां गंगा का ध्यान जरूर करें।

यह भी पढ़े – Free में पाएं Netflix, Prime Video और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिपशन

अमावस्या के दिन इस आसान उपाय को करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। कालसर्प दोष की वजह से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कालसर्प दोष निवारण उपाय…

https://twitter.com/SarikaSabharwal/status/1424058962060582915

कालसर्प दोष क्या होता है?

एक बड़े ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में जब राहु और केतु के मध्य सभी ग्रह आ जाते हैं तो कालसर्प दोष का निर्माण हो जाता है। कालसर्प दोष की वजह से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कालसर्प दोष उपाय कैसे करे

कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए आपको अमावस्या के पावन दिन विधि- विधान से भगवान शिव शंकर की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। इस दिन दूध, गंगा जल, इत्यादि से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक करें। बाबा भोलेनाथ महादेव को भोग भी लगाएं और उनकी आरती करें। भगवान शिव की पूजा- अर्चना करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
  • Web Title: Hariyali Amavasya 2021: This Hariyali Amavasya is very good for getting rid of Kaal Sarp Dosh, take these easy steps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *