मेरठ | Har Ghar Tiranga: श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कोलिज, मटौर दौराला मेरठ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं को इस अभियान के विषय विस्तृत रूप से समझाया गया। प्रधानाचार्या डॉक्टर नीरा तोमर ने बताया कि विद्यालय में क़रीब 15 गाँव की बालिका पढ़ने आती है। इनके माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुँचाया जाएगा और देश की आजादी के 75 वें वर्ष के स्वर्णिम अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसके लिए छात्राओं को निशुल्क तिरंगा झंडा मुहैया कराएगा। कार्यक्रम में डॉo निश, सुनीता, सुधा अस्थाना, निधि सक्सेना, कल्पना, ममता, अंजलि, सुमन, शालिनी, रचना, सविता, उमा, शालू, नीतू , ज्योति, रीता, पूजा, नेहा आदि अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Har Ghar Tiranga. Detailed information given in Shri Malhu Singh Arya Kanya Inter College, Tricolor campaign given at every house
Thanks!
7 comments