Gurmeet Ram Rahim : डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम ने हरियाणवी में लांच किया New Song, साध संगत कर रही खूब पसंद
बरनावा: डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम ने अपना पांचवां सॉन्ग हरियाणवी में लांच किया है। उसके इस सॉन्ग को साध संगत खूब पसंद कर रही है।
बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में 40 दिन का पैरोल काट रहा डेरा प्रमुख ने इस बार हरियाणवी में सॉन्ग ‘आशीर्वाद मांओं’ लांच किया है। सॉन्ग में डेरा प्रमुख शहर व गांवों के सरपंच और गणमान्यजनों से आह्वान कर रहा है कि वो नशे से मर रहे नौजवानों को नशों से बचाकर उनकी मांओं से आशीर्वाद प्राप्त करें।
आशीर्वाद मांओं का: बता दें कि चार मिनट और 35 सेकेंड के इस सॉन्ग में डेरा प्रमुख बता रहा है कि आज हर गांव, शहर व नुक्कड़ मोहल्ले में लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी नशे में डूबी हुई हैं और मौत के आगोश में जा रही हैं। सॉन्ग में वह हरियाणवी पगड़ी पहनकर कह रहा है कि किसी भी धर्म में नशा करने को नहीं कहा गया है। लेकिन फिर भी नशा बढ़ता जा रहा है, इसलिए नशा बेचने वालों का पीछा करो और पहरा लगाकर इसको रोक दो और हरियाणवी पगड़ी की लाज रख लो।
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम ने हरियाणवी नए गाने को Saint MSG यूट्यूब चैनल पर Feb 19, 2023 को अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 4,329,714 views मिल चुके है। ये views मात्र 1 दिन में मिले है।
आशीर्वाद मांओं का | Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Insan | SAFE Campaign | Latest Haryanvi Song
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Gurmeet Ram Rahim: Dera chief Gurmeet Singh Ram Rahim launched new song in Haryanvi
Thanks!
Read Also :-