जाने, घड़ी का आविष्कार किसने किया और कब? | Ghadi Ka Avishkar Kisne kiya aur kab

जाने, घडी का आविष्कार किसने किया और कब? | Ghadi Ka Avishkar Kisne kiya aur kab

हम सब जानते है कि आज दुनिया घड़ी के अनुसार चलती है। हम अपनी पूरी दिनचर्या घड़ी के अनुसार निर्धारित करते है। इसके आविष्कार से पहले लोग सूरज की रोशनी और पानी के उतार-चढ़ाव को देखकर समय का अनुमान लगाया करते थे। लेकिन क्या आपको मालूम है ghadi ka avishkar kisne kiya tha? तो इसका उत्तर है – पीटर हेनलेन (Peter Henlein) ने। उनकी उस पहली घड़ी का नाम ‘पोमेंडर वॉच’ था, जिसे उन्होंने सन् 1505 में बनाया था।

पीटर हेनलेन जर्मनी के न्यूनबर्ग शहर में ताले एवं घड़ी बनाने का कार्य किया करते थे। सन् 1505 में उनके द्वारा बनाई गई पहली घड़ी दुनिया की सबसे पुरानी घड़ी है, जो आज भी सही तरीके से काम कर ही है।

पोमेंडर वाॅच एक डिब्बी के आकार वाली घड़ी है। इसके आधे निचले हिस्से में घड़ी के छोटे-छोटे कलपुर्जे लगे है तथा बाकि के आधे हिस्से से इसके ऊपरी भाग को ढका जाता है। यह घड़ी तांबे और सोने से बनी है। वर्तमान में इसकी कीमत 3 से 5 करोड़ यूरो बताई जा रही है। [ पढ़े- [ जाने ] पेन का आविष्कार किसने किया और कब?]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *