Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह का बादल का निधन, केंद्र ने किया 2 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान
Parkash Singh Badal: पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात आठ बजे 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पंजाब में हिंदू-सिख एकता के अग्रदूत कहे जाते बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पिछले हफ्ते ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। तकलीफ बढ़ने पर शुक्रवार को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। अस्पताल के मुताबिक उन्होंने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली।
वे पंजाब के सबसे युवा और उम्रदराज मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने पहली बार 1970 में 43 साल की उम्र में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। तब वह पंजाब के सबसे कम उम्र के सीएम बने थे। साल 2012 में 84 वर्ष की आयु में बादल ने सबसे उम्रदराज सीएम के तौर पर शपथ ली। भारत सरकार ने उन्हें 2015 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उन्हें पंजाब में हिंदुओं और सिखों के बीच भाईचारा बनाए रखने के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
चंडीगढ़ में आखिरी दर्शन को रखा जाएगा पार्थिव शरीर
प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ के सेक्टर -28 के शिअद कार्यालय में बुधवार सुबह 10:00 से 12:00 बजे दोपहर तक दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। जहां 27 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी शिअद चंडीगढ़ अध्यक्ष हरदीप सिंह ने दी।
अस्पताल पहुंचे हरियाणा CM मनोहर लाल
हरियाणा के CM मनोहर लाल ने भी प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह रात में ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। अस्पताल में बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखबीर सिंह बादल मौजूद हैं। वहीं अकाली नेताओं का पहुंचना जारी है। बादल के पैतृक गांव में शोक की लहर है।
- Deoband News : बाइक चलाना सीख रही किशोरी किडनैप, दो गावो के लोगो के बीच तनाव, बाइको में आग लगाई
- Jaunpur News: भाजपा कार्यालय के बगल में चल रहा था गर्म गोश्त का कारोबार, 6 युवतियां और दो लड़के गिरफ्तार, आपत्तिजनक अवस्था में मिले युगल
- Meerut News: जेल के बाथरूम में मिली विचाराधीन बंदी की लाश, सिर पर चोट के निशान… परिजन बता रहे हत्या..
- मेरठ में ‘वंदे मातरम’ पर बवाल, नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और AIMIM पार्षदों में मारपीट… जंग का अखाड़ा बना समारोह….
- मेरठ : शपथ ग्रहण समारोह में पार्षदों की पिटाई, पीट-पीटकर पार्षदों को प्रेक्षागृह से बाहर निकाला