मेरठ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह का निधन, अतुल प्रधान ने जताया शोक
मेरठ। क्षेत्र के गांव पिनाई निवासी मेरठ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह का निधन हो गया। राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है। गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
श्री राम सिंह जिला पंचायत मेरठ के अध्यक्ष रहे हैं। आज सुबह उनका निधन हो गया। सुबह निधन की खबर आई तो स्वजनों, ग्रामीणों और समर्थकों में शोक छा गया। जनपद के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सपा नेता अतुल प्रधान ने भी पूर्व जिपं अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया है उन्होने लिखा है कि
मेरठ के #पिनाई निवासी बहुत ही आदरणीय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ श्री राम सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। आपका जाना एक बड़ा शून्य हैं ! आपकी कमी बहुत लोगों को हमेशा महसूस होंगी !
भावभीनी श्रद्धांजलि !
