जानिए कौन हैं द्रोपदी मुर्मू | द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय? | Draupadi Murmu biography in Hindi
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय ,परिवार, शिक्षा , जाति , कौन है द्रौपदी मुर्मू , शादी ,बच्चे ,पार्टी (Draupadi Murmu Biography, Birth, Education, bjp president candidate Droupadi Murmu ,draupadi murmu president in Hindi )
जानिए कौन हैं द्रोपदी मुर्मू | द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय? | Draupadi Murmu biography in Hindi: द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1558 को उड़ीसा के एक मयूर भंजन गांव में हुआ था यह भारत की एक आदिवासी महिला है जो वर्ष 2015 में और झारखंड की नौवीं राज्यपाल बनी। इनके पिता का नाम बिरंजी नायडू है। इनकी माता का नाम किनगो टुडू है। द्रौपदी मुर्मू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1997 में की। वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू का नाम उम्मीदवार के रूप में दिया है।

Table of Contents
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Ka Jivan Parichay)
द्रौपदी मुर्मू भारतीय राजनीतिज्ञ और 18 मई 2015 से झारखण्ड की राज्यपाल हैं। वो झारखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल हैं। वो वर्ष 2000 से 2004 तक ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री भी रहीं। वो पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वो भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल की गठबन्धन सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री तथा 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं।
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu biography
नाम | द्रौपदी मुर्मू |
जन्म | 20 जून 1958 |
उम्र | 64 साल (2022 में ) |
जन्म स्थान | मयूरभंज, उड़ीसा |
पिता का नाम | बिरांची नारायण टुडु |
पिता का नाम | किनगो टुडू |
पति का नाम | श्यामचरण मुर्मू |
बच्चे | पुत्री – इतिश्री मुर्मु |
शिक्षा | कला स्नातक |
स्कूल | ज्ञात नहीं |
कॉलेज | रमा देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर, ओडिशा |
राशि | मिथुन राशि |
गृहनगर | मयूरभंज, उड़ीसा, भारत |
कद | 5 फ़ीट 4 इंच |
वजन | 74 किग्रा |
आँखों का रंग | काला |
बालो का रंग | काला |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
जाति | अनुसूचित जनजाति |
पेशा | राजनीतिज्ञ |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विधवा |
संपत्ति | रु 9.5 लाख |
द्रोपदी मुर्मू की शैक्षिक योग्यता
बचपन से ही द्रोपदी मुर्मू मेधावी छात्र रही। उनकी पढ़ाई लिखाई में काफी रुचि थी उन्होंने वर्ष 1979 में रामा देवी महिला महाविद्यालय से बीए की डिग्री प्राप्त की। मुर्मू ने कई वर्षों तक अध्यापिका बन के बच्चों को पढ़ाया।
द्रोपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर
उड़ीसा में बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार बनने के बाद उन्होंने 6 मार्च 2020 से 6 अगस्त 2002 तक स्वतंत्र प्रभाव से वाणिज्य एवं परिवहन के मंत्री पद पर विराजमान रही। 6 अगस्त 2022 को मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री पद पर विराजमान हुई और उन्होंने 16 मई 2004 तक इस पद की शोभा बढ़ाई।
मुर्मू ने रायरंगपुर से भाजपा पार्टी की तरफ से वर्ष 2000 से 2009 तक विधायक बनी। 18 मई 2015 को पहली आदिवासी महिला को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी आदिवासी महिला ने राज्यपाल के पद पर बैठकर उसके पद की गरिमा को बढ़ाया। अब भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुरमू का नाम उम्मीदवार के रूप में सामने आया है।
20 जून 1958 को द्रोपदी मुर्मू का हुआ जन्म
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू हैं. वह संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं. 2006 से 2009 तक एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं. द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक के रूप में काम किया है. वह पार्षद और फिर विधायक बनीं. भारत के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तरह द्रौपदी मुर्मू लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं
द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल
MLA | 2000 – 2009 | Rairangpur |
MINISTER OF STATE (INDEPENDENT CHARGE) | 6 March 2000-16 March 2016 | GOVT. OF ODISHA |
GOVERNER | 18 May 2015 – 12 July 2021 | 9th Governer Of Jharkhand |
NOMINATED FOR PRESIDENT OF INDIA | 21 June 2022 | NOMINATION |
द्रौपदी मुर्मू का करियर (Career )
- उन्होंने रायरंगपुर में श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में एक सहायक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद, उन्होंने सिंचाई और बिजली विभाग के हिस्से के रूप में ओडिशा सरकार के साथ काम किया।
- मुर्मू के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1997 में हुई जब उन्होंने पार्षद के रूप में स्थानीय चुनाव जीते। उसी वर्ष, वह भाजपा के एसटी मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष बनीं।
- भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर मुर्मू ने रायरंगपुर सीट से दो बार जीत हासिल की, 2000 में ओडिशा सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनी ।
- ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, वह 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार मंत्री रही।
- साल 2007 में मुर्मू को संयोग से ओडिशा विधानसभा द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विधायक होने के लिए सम्मानित किया गया था।
- अगले एक दशक में उन्होंने भाजपा के भीतर कई प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं, एसटी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष और मयूरभान के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
- 6 अगस्त, 2002 से मई 16, 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं।
- ओडिशा की विधान सभा ने उन्हें वर्ष 2007 के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया।
- उन्हें 2013 में मयूरभंज जिले के लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए पदोन्नत किया गया था।
- मई 2015 में, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें झारखंड के राज्यपाल के रूप में चुना। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं। वह ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं जिन्हें भारतीय राज्य में राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है और मतगणना 21 जुलाई को होनी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।
द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति (Draupadi Murmu Net Worth )
द्रौपदी मुर्मू एक महिला राजनेता होने के बाद भी ज्यादा संपत्ति की मालकिन नहीं है उनके मात्र मुश्किल से बुरी परिस्थियों में अपने घर को सँभालने लायक संपत्ति है जो की है मात्र रु 9.5 लाख। इसके अलावा ना कोई आभुषण , ना जमीन और ना ही कोई चल और अचल सम्पति।
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
FAQ-
Q- द्रौपदी मुर्मू कौन हैं?
Ans.- द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्र भारत की एक राजनेता और अब देश की अगले राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हैं।
Q- द्रौपदी मुर्मू के पति कौन थे?
Ans.- द्रौपदी मुर्मू के पति स्व. श्याम चरण मुर्मू थे।
Q- राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल क्या रहा?
Ans.- द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल के तौर पर कार्यकाल 2015 से 2021 तक रहा।
“द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय” पर ये लेख कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताएं। अगर ये लेख अच्छा लगे तो इसे अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ जरूर शेयर करें। इस लेख से संबंधित जैसे ही कोई नई जानकारी प्राप्त होगी उसे तुरंत अपडेट किया जाएगा।