Dorala News: श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज, दौराला में नवीन सत्र का शुभारम्भ

दोराला न्यूज़ : श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मटौर दौराला (मेरठ) में नवीन सत्र का शुभारम्भ वैदिक परंपरा का निर्वहन करते हुए यज्ञ के माध्यम से किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा अशोक आर्य दौराला रहे। जिनका यज्ञ में समस्त विद्यालय परिवार ने प्रतिभाग किया। डॉ नीरातोमर ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा ..मैं नहीं कर पा रही हूँ !” की जगह ये कहना होगा आखिर मैं क्यों नहीं कर पा रही हूँ, क्या कारण है। इस कारण का निवारण ही हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाएगा।

साथ ही सभी उपस्थित छात्राओं को “एक पेड़ देश के नाम “अभियान के विषय में विस्तृत रूप से समझाया गया पूर्ण आहुति के उपरांत सभी छात्राओं को प्रसाद वितरित किया गया। यज्ञ में आर्य सदन की छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment