Dinesh Khatik Biography in Hindi | राज्य मंत्री दिनेश खटीक का जीवन परिचय

Dinesh Khatik Biography in Hindi | दिनेश खटीक का जीवन परिचय | राज्य मंत्री दिनेश खटीक की जीवनी | Dinesh Khatik Age, Height, Net Worth, Family, Wife & Political Career :-भारतीय राजनीतिज्ञ हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक को उत्तर प्रदेश सरकार में 2021 में पहली बार जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग मंत्री बनाया गया है। और अगर आप भाजपा नेता दिनेश खटीक का जीवन परिचय या Dinesh Khatik Biography in Hindi के बारे में जानने में रूचि रखते है तो आप सही जगह पर है क्यूंकि हम आपको दिनेश खटीक से जुडी सारी जानकारी इस आर्टिकल में देने वाले है तो जानने के लिए पूरा और विस्तार से पढ़े।

Dinesh Khatik Biography

Dinesh Khatik Biography

दिनेश खटीक एक भारतीय राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं जो हस्तिनापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

पूरा नामदिनेश खटीक
नाम दिनेश कुमार
जन्म तिथि1977-08-11
धर्महिन्दू
सदस्य उत्तर प्रदेश की 17वीं और 18वी विधान सभा के सदस्य
पदराज्य मंत्री
विभागजल शक्ति मंत्रालय ( सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग )
प्रतिनिधित्व हस्तिनापुर निर्वाचन क्षेत्र
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
जातिखटीक
स्थायी पता63-बी, राजेंद्र पुरम, गंगा नगर, मीरुत, उत्तर प्रदेश- 250001
पेशाव्यापारी
उम्र45 वर्ष
लिंगपुरुष
जन्म स्थानफलावदा, तहसील मवाना, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश
राशि – चक्र चिन्हसिंह
अन्य राजनीतिक संबद्धतानही
नागरिकताभारतीय
शिक्षा9वीं पास
पिता का नामदेवेंद्र कुमार
माता का नामसरोज देवी
जीवनसाथी का नामआरती खटीक
जीवनसाथी का पेशाव्यापारी
बच्चे1 पुत्र, 1 पुत्री
बेटाप्रांजल
बेटीआराध्या
ईमेलkhalikdinesh@gmail.com
फ़ोन नंबर
जन्मदिन17 अगस्त

राजनीतिक सफर

1994फलावदा, मेरठ में संघ के खंड कार्यवाह
2006विहिप व बजरंग दल में काम किया
2007मेरठ भाजपा के जिला मंत्री बने
2010मेरठ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष
2013मेरठ भाजपा जिला महामंत्री
2017हस्तिनापुर से विधायक बने
2021जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
2022हस्तिनापुर से लगातार दूसरी बार विधायक बने
2022जल शक्ति, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

Dinesh Khatik Early Life & Education

दिनेश खटीक ने 2006 में आरती से शादी की और 9वीं तक पढ़ाई की है।

Dinesh Khatik Net Worth

दिनेश खटीक की कुल संपत्ति 2019-2020 में काफी बढ़ रही है। तो, 45 साल की उम्र में दिनेश खटीक की संपत्ति कितनी है? दिनेश खटीक की आय का स्रोत ज्यादातर एक सफल राजनेता है। वह एक भारतीय है। हमने दिनेश खटीक की कुल संपत्ति, धन, वेतन, आय और संपत्ति का अनुमान लगाया है $1 Million – $5 Million ।

Dinesh Khatik Height, Weight & Measurements

दिनेश खटीक की उम्र 43 साल ​है। हम जल्द से जल्द दिनेश खटीक की ऊंचाई, वजन, शरीर के माप, आंखों का रंग, बालों का रंग, जूते और ड्रेस का आकार अपडेट करेंगे।

HeightNot Available
WeightNot Available
Body MeasurementsNot Available
Eye ColorBlack
Hair ColorBlack

Dinesh Khatik Political Career

दिनेश खटीक एक भारतीय राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश की विधान सभा के सदस्य हैं जो हस्तिनापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक को पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। विधायक दिनेश खटीक का नाम मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया है। 45 वर्षीय दिनेश खटीक लखनऊ के राजभवन में आईजी समारोह में मंत्री पद की शपथ । 2022 में दिनेश खटीक ने फिर हस्तिनापुर विधानसभा से जीत दर्ज की है। दिनेश खटीक ने सपा के योगेश वर्मा को सात हजार से जायदा वोटो से हराया, 25 मार्च को फिर से योगी आदित्यनाथ सरकार में फिर जल शक्ति राज्यमंत्री बनाया गया है।

विधायक दिनेश खटीक मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं। इन्होंने सन 2017 में पहली बार भाजपा की ओर से हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। पहली ही बार में दिनेश खटीक ने बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को पराजित कर जीत हासिल की। 

दिनेश खटीक शुरू से ही भाजपा में रहे हैं और संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके पिता भी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके भाई नितिन खटीक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार विधायक दिनेश खटीक का फलावदा में ईंट भट्टे का व्यवसाय है। वर्तमान में वह मेरठ के गंगानगर में रहते हैं।

कराए ये विकास कार्य

क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक द्वारा हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्राचीन ऐतिहासिक नगरी में कई बड़े विकास कार्य कराए गए। खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित बचाने के लिए 18 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को विधायक दिनेश खटीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रस्तावित कराया। वर्तमान में जिसका निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। 

हस्तिनापुर में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया। कस्बे के समीप श्री मालीपुर गौआश्रय स्थल बनाया, जिसमें लगभग 600 निराश्रित गोवंश मौजूद हैं। उन्होंने क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य कराए। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जितने विकास कार्य भाजपा के विधायक दिनेश खटीक ने कराए, उतने अन्य किसी विधायक ने क्षेत्र में नहीं कराए।

Dinesh Khatik Social Network

InstagramNot Available
LinkedinNot Available
TwitterDinesh Khatik Twitter
FacebookDinesh Khatik Facebook
WikipediaDinesh Khatik Wikipedia

हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में विधायक दिनेश खटीक ने कहा था कि देश और प्रदेश सरकार की ओर से हस्तिनापुर को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। वह दिन दूर नहीं, जब महाभारत कालीन नगरी विकासशील कस्बों की श्रेणी में होगी। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि यहां विकास की गंगा बहे। 

विधायक ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हस्तिनापुर विधानसभा में 442 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया। उन्होंने बताया कि पांच सड़कों का चौड़ीकरण कराया है। क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए गत तीन साल में 54 नए सेंटर दिलाए। 

प्रधानमंत्री से मिलकर हुआ विकास संभव

दिनेश खटीक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, जिसके बाद गंगा पुल की एनओसी मात्र आठ दिन में ही मिल गई। क्षेत्र में भीकुंड गंगा का पुल जल्द ही बनकर तैयार हो गया, जिससे मेरठ और बिजनौर को जोड़ दिया गया।

कम होता दिख रहा श्राप का असर
  
क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि हस्तिनापुर में द्रोपदी के श्राप के प्रभाव के बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बताया। उनसे आश्वासन मिला कि महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी को एक बार फिर विकसित किया जाएगा। वहीं अब विधायक दिनेश खटीक के मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र व पार्टी पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।

6 बड़े कारण, जिन्होंने दिनेश खटीक को बनाया मंत्री


  • युवा दलित चेहरा: 2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर दिनेश खटीक ने बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को मात दी थी। तभी से वह वेस्ट यूपी में युवा दलित चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं। पश्चिम से पार्टी में अब तक जो दलित चेहरे हैं, उनसे पार्टी संतुष्ट नहीं है। इसीलिए 2022 के चुनाव में दलितों को साधने के लिए दिनेश खटीक पर दांव खेला गया है। भाजपा में वेस्ट यूपी से पहली बार किसी दलित चेहरे को तवज्जो मिली है।
  • प्रभारी मंत्री से नजदीकी: मेरठ के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल दोनों से दिनेश खटीक की नजदीकी है। अक्सर मुलाकातें भी होती रहती हैं।
  • दो जिलों को साधने का गणित : हस्तिनापुर विधानसभा सीट मेरठ जिला और बिजनौर लोकसभा के क्षेत्र में आती है। पार्टी ने दोनों जिलों को साधने का प्रयास करते हुए दिनेश खटीक को मंत्री पद दिया है।
  • दलित, किसान समीकरण: हस्तिनापुर एससी सीट है। बड़ी संख्या में यहां दलित किसान भी हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ वेस्ट यूपी के किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में दलित प्लस किसान फैक्टर को भुनाने के लिए पार्टी ने यह कदम उठाया है।
  • तीन पीढ़ियों से संघ की सेवा: दिनेश खटीक की तीन पीढ़ियां संघ से जुड़ी रही हैं। उनके दादा बनवारी खटीक जनसंघी थे। पिता देवेंद्र कुमार भी स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे। इसीलिए दिनेश खटीक पर बचपन से ही संघ की विचारधारा की छाप रही और वे उससे जुड़े। छोटे भाई नितिन खटीक ने भी राजनीति में हाथ आजमाया है। नितिन 2016 से 2021 तक जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। इस बार उन्हें जिला पंचायत में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था।
  • हस्तिनापुर सीट को वरदान जो विधायक उसकी सरकार: हस्तिनापुर सीट के बारे में कहा जाता है कि जिस पार्टी का विधायक इस सीट पर जीतता है, उसी की यूपी में सरकार बनती है। चर्चा ऐसी भी है कि क्या इसलिए भाजपा ने दिनेश खटीक को मंत्री पद दिया है।

विवादित विधायक के मंत्री बनते ही पक्ष और विपक्ष ने उठाए सवाल


दिनेश खटीक हमेशा विवादों में रहने वाले विधायक हैं। उन पर हस्तिनापुर, खादर की जमीनों पर अवैध कब्जा कराने, अतिक्रमण और वकील को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इसके अलावा बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता, विवादित इंस्पेक्टर को संरक्षण देने के अलावा कई विवाद उनसे जुड़े हैं। विवादित चेहरे के मंत्री बनने से पक्ष और विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

सपा बोली- जनता के भरोसे से हुआ खिलवाड़


सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक पर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। कुछ दिन पहले एक अधिवक्ता ने आत्महत्या की थी, जिसका आरोप भी उन पर था। इसको लेकर वकीलों ने आंदोलन भी किया था और थाना गंगानगर में मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार ने उनको मंत्री बना दिया, जो जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ है। ऐसे आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को मंत्री पद पर बैठाने का मतलब है कि भाजपा अपराधियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। यह समाज में जहर घोलने का काम करेगा।

Dinesh Khatik wikipedia

  • Dinesh Khatik : Minister of state for Jal Shakti, Government of Uttar Pradesh
  • In office: 26 September 2021 – 20 July 2022
  • Chief Minister : Yogi Adityanath
  • Minister : Mahendra Kumar Singh, Swatantra Dev Singh
  • Member of Uttar Pradesh Legislative Assembly
  • Incumbent
  • Assumed office
  • 2017
  • Preceded by Prabhu Dayal Balmiki
  • Constituency Hastinapur
  • Personal details
  • Born : 11 August 1977 (age 44)
  • Ambedkar (Phalavada), Meerut
  • Political party Independent
  • Spouse(s) Aarti ​(m. 2006)​
  • Children 1 son, 1 daughter
  • Parent(s)
  • Shri Devendra Kumar (father)
  • Profession Politician, Businessman

 

Read Also :-

2 thoughts on “Dinesh Khatik Biography in Hindi | राज्य मंत्री दिनेश खटीक का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Affair: काम करने आए मजदूर को दिल दे बैठी 2 बच्चों की मां, पायजामे के नाड़े से घोंटा पति का गला Why Ice Sinks in Alcohol: जानें शराब में क्यों डूब जाती है बर्फ? Bhojpuri actress Namrata Malla | भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला की इन अदाओं पर हार बैठेंगे दिल, Photos देखकर फैंस ने भरी आहें Kate Sharma | घूमने चलें! बाइक पर बैठकर केट शर्मा ने फैंस को ऑफर की राइड, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस Anushka Sen | पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में अनुष्का सेन ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, Photos देख मदहोश हो गए फैन्स