Daurala Sugar Mill Payment | दौराला शुगर मिल ने किया 2 जनवरी तक के गन्ने का भुगतान
- गन्ना भुगतान में अव्वल है दौराला चीनी मिल
- चालू सत्र 2022 -2023 में दो जनवरी तक का किया भुगतान
Daurala Sugar Mill Payment | किसानों के गन्ना भुगतान करने में दौराला शुगर मिल ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। गन्ना भुगतान करने में मिल ने फिर नए रिकॉर्ड कायम कर दिए है। दौराला शुगर मिल ने पेराई सत्र 2022 -23 का 19 दिसम्बर से दो जनवरी 2023 तक का 59.91 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान एडवाइज सोमवार को संबंधित गन्ना समितियों को भेज दी है।
दौराला गन्ना समिति सचिव ने बताया कि चीनी मिल से गन्ना भुगतान की एडवाइज प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही किसानों के खातों में गन्ना मूल्य भुगतान भेज दिया जाएगा। चीनी मिल द्वारा 2 जनवरी तक 90.42 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली गई है चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र का लगभग 254.82 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।
चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने कहा कि दौराला चीनी मिल भुगतान करने में प्रदेश में अव्वल चल रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पर्ची मिलने के बाद ही गन्ने की छिलाई करे तथा साफ-ताजा बिना अगोला रहित गन्ने की आपूर्ति करें। क्रय केंद्र के बिना समिति पर्ची के एडवांस गन्ना आपूर्ति न करे। एडवांस आपूर्ति किए गए गन्ने के भुगतान के लिए चीनी मिल जिम्मेदार नहीं होगी।
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Daurala Sugar Mill Payment | Daurala Sugar Mill paid sugarcane till January 2
Thanks!
Read Also :-