दौराला न्यूज़ | श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में वैदिक व्यवस्था एवं यज्ञ का आयोजन
दौराला न्यूज़ | आर्य समाज दौराला में श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर दौराला की छात्राओं के लिए वैदिक व्यवस्था एवं यज्ञ पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्राओं को वैदिक संस्कृति और 16 संस्कारों के बारे में इस कार्यशाला में जानकारी दी जाएगी । श्रीमती मिथलेश राणा (प्रशासक ) ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यज्ञ कर्म केवल आध्यात्मिक नहीं अपितु कर्म विज्ञान है। वर्तमान प्रदूषित पर्यावरण में औषधीय पदार्थों से बनी सामग्री और घी वातावरण को शुद्ध करने में सहायक है।
प्रधानाचार्या डॉ.नीरा तोमर ने कहा कि तनाव मुक्त रहने में यज्ञ और योग का महत्व है। इस लिए छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में यज्ञ और योग को अपनाना चाहिए उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में परीक्षा, सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वाह में मिलने वाले मानसिक दबाव एवं तनाव से मुक्त रहने के लिए मानसिक रूप से बलवती बनाना व अपनी भारतीय संस्कृति से छात्राओं को अवगत कराना है कार्यशाला में अध्यापिका सुनीता रानी डॉ.निशा सुधा अस्थाना, निधि सक्सेना, रबिता, सुमन, कल्पना, अंजलि व छात्रा शबनम नर्गिस कोमल, चंचल, ख़ुशी अक्षी आदि का सहयोग रहा।
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Daurala News | Organization of Vedic system and Yajna at Shri Malhu Singh Arya Kanya Inter College
Thanks!
