Condoms: यहां स्कूल में बच्चों को मुफ्त दिया जाएगा कंडोम, 5वीं क्लास के बच्चों के लिए भी होगा उपलब्ध
सभी प्राइवटे स्कूलों में जब अगले महीने से बच्चे लौटेंगे तो यहां उन्हें कंडोम (Condoms) दिया जाएगा। गर्भनिरोधक और सुरक्षित यौन संबंध के इस साधन को स्कूल में उपलब्ध कराया जा रहा है
अमेरिका के शिकागो के सभी प्राइवटे स्कूलों में जब अगले महीने से बच्चे लौटेंगे तो यहां उन्हें कंडोम (Condoms) दिया जाएगा। गर्भनिरोधक और सुरक्षित यौन संबंध के इस साधन को स्कूल में उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि जिन्हें इसकी जरूरत हो वे इस्तेमाल कर सकें। यहां के कई स्कूलों में स्टूडेंट्स को कंडोम मुहैया कराए जाने की शुरुआत की गई है। यह गर्भनिरोधक पांचवीं क्लास तक के बच्चों को दिया जा रहा है, जिसको लेकर विवाद भी हो रहा है।
शिकागो के फेमस सनटाइम्स की एक एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद अगले महीने पहली बार जब स्कूल खुलेंगे तो बच्चों के लिए स्कूल में कई तरह के सामान उपलब्ध होंगे, जो पहले नहीं दिए जाते थे। अब उन्हें हैंड सैनिटाइजर्स, वाइप्स, मास्क के साथ थर्मामीटर, एयर प्यूरिफाइयर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा शिकागो के सभी प्राइवेट स्कूलों में कंडोम और लड़कियों के लिए सेनेटरी पैड भी दिए जाएंगे।
दरअसल, पिछले साल दिसंबर में शिकागो प्राइवेट स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने नई नीति पारित की थी। इसमें प्रावधान किया गया था कि सभी स्कूलों को विद्यार्थियों को मुफ्त कंडोम और सेनेडरी पैड उपलब्ध कराना होगा। ये सामान पांचवीं और इससे ऊपर के सभी क्लास के बच्चों के लिए उपलब्ध होंगे। इसे सेक्स एजुकेशन का हिस्सा भी बताया गया है। स्कूल में पढ़ने वाले कई बच्चों के अभिभावकों ने इस कदम का विरोध भी किया है और कहा है कि इतने छोटे बच्चों को इन साधनों के बारे में बताने की आवश्यकता नहीं है।