यूपी गन्ना किसान पर्ची कैलेंडर 2022 कैसे देखे | Check Ganna Parchi on E-Ganna App | Caneup.in
Table of Contents
गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022 | Sugarcane Slip Calendar 2022
उत्तर प्रदेश कृषि की दृष्टि से गन्ना उत्पादन के मामलें भारत के प्रमुख देशों में से एक है | उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गन्ना का उत्पादन बहुत अधिक देखने को मिलता है, जिस वजह से यहाँ कई चीनी मिले भी है| लेकिन किसानों को कभी – कभी गन्ने का सही मूल्य नहीं मिल पाता है, या फिर वह मिलो के चक्कर लगाते रहते है और अपने गन्ने को नहीं बेच पाते है| इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को उचित मूल्य के साथ बेचने की सुविधा को आसान कर दिया है |
जिसके लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके लिए एक पोर्टल और एप्प जारी किया है, जिस पर किसान अपना रजिस्ट्रेशन करके सही मूल्य और अपने भुगतान की राशि डायरेक्ट अकाउंट में प्राप्त कर सकते है, जिसमें अब आपकी मेहनत का पैसा बिचौलिए नहीं ले पाएंगे और आप आसानी से अपने गन्ने की फसल को बेच सकते है| यदि आप भी यह जानना चाहते है कि caneup.in क्या है, गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें, Check Ganna Parchi on E-Ganna App तो इसके बारे में यहाँ जानकारी दी गई है|
caneup.in पोर्टल क्या है
गन्ना भुगतान में किसानों के लिए पारदर्शिता लाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने यह पोर्टल जारी किया है| इसके पहले अभी तक गन्ना किसानों को भुगतान की राशि प्राप्त करनें में अनेक तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता था | इसके अलावा किसानों को मिलनें वाले धन की प्राप्ति के लिए चीनी मिल के कार्यालयों में चक्कर भी लगाने पड़ते थे। जिससे किसानों को बहुत अधिक निराशा मिलती थी और समय से भुगतान न मिल पाने की वजह से इसका सीधा प्रभाव आगे की फसल पर पड़ता था।
इस तरह की सभी समस्याओं के निवारण तथा किसानों का भुगतान समय से करने हेतु caneup.in पोर्टल आरम्भ किया गया है, इसके द्वारा गन्ना के मूल्यों तथा खरीददारी को पूरी तरह से पारदर्शी रखा गया है| अब इस पोर्टल से माध्यम से आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन तथा अन्य जानकारी को चेक कर सकते है|
Check UP Ganna Parchi Status Online 2022
उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों के लिए caneup.in पोर्टल और ई-गन्ना एप पर किसान गन्ना सर्वेक्षण, बेसिक कोटा, सट्टा, गन्ना कैलेंडरिंग, गन्ना पर्ची के निर्गमन तथा गन्ना आपूर्ति, से रिलेटेड सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते है |
- गन्ना पर्ची देखने के लिए सरकार द्वारा caneup.in नाम का पोर्टल तथा ई – गन्ना एप (E-Ganna App) जारी किया है | पोर्टल के माध्यम से गन्ना पर्ची कैसे देखें इसके बारे में जानकारी इस प्रकार है:-
- सर्वप्रथम आपको इंटरनेट के माध्यम से Google में caneup.in इस प्रकार से लिखना होगा |

- अब आपके समक्ष चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आ जायेंगे |

- अब आपको अपने आँकड़े की जानकारी के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |

- अब आपको आगे की जानकारी के लिए दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा |

- अब अपने जिलें को चुनना होगा, और सम्बन्धित क्षेत्र की जानकारी को भरना होगा |

- इस तरह से आप आसानी से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है|
ई – गन्ना एप पर पर्ची कैसे देखें (Check Ganna Parchi on E-Ganna App)
ई गन्ना एप किसान दो तरीके से डाउनलोड करके गन्ना पर्ची चेक कर सकते है | एप आप डायरेक्ट caneup.in पर लॉग इन करके भी डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है, इसके अलावा फ़ोन में Google Play Store (गूगल प्ले स्टोर) के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है | जिसके बारे में जानकारी इस प्रकार है:-
- वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए आपको caneup.in में लॉग इन करना होगा |
- अब अपने एंड्रॉयड मोबाइल फ़ोन से नीचे दिए गए आप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड करना होगा |

- इस तरह से आप डायरेक्ट भी डाउनलोड कर सकते है|
E Ganna App Download Online
- सर्व प्रथम आपको Google Play Store में जाकर E Ganna app लिखना होगा |
- अब आपको दिए गए आइकॉन (Icon) वाले को डाउनलोड करना होगा |

- अब इस पर रजिस्टर्ड होने के लिए दिए गए अनुदेशों का पालन करे |
- इस तरह से आपका एप शुरू हो जायेगा |
- अब आपको अपने जिलें और क्षेत्र की जानकारी का चयन करना होगा |

- इस तरह से आपको जानकारी प्राप्त हो जाएगी |
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
F&Q
गन्ने की पर्ची कब आएगी?
गन्ना पर्ची कैलेंडर चेक करने के लिए उम्मीदवारों को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट caneup.in पर जाना होगा। E-Ganna Mobile App Download कैसे करें। ई –गन्ना मोबाइल एप्प डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ वहां से एप्प को डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें।
गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022 2023 कैसे देखें?
गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022-23 के माध्यम से समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से गन्ना किसानों द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। इस पोर्टल के द्वारा किसानो की कई समस्याओ का समाधान किया जायेगा। किसानों को गन्ना पर्ची, बेसिक कोटे की जानकारी के लिए पक्का कैलेंडर दिया जाता है।