Chaitra Navratri 2022 Date | चैत्र नवरात्रि व्रत कब है?

नवरात्रि व्रत

Chaitra Navratri 2022 Date | चैत्र नवरात्रि व्रत कब है?

इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी. मान्यता है कि नवरात्रि में दुर्गा मां के 9 रूपों की पूजा करने से खास कृपा बरसती है. हर घर में नवरात्रि के दौरान घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है और कई लोग नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं

चैत्र नवरात्रि व्रत रखने का जान लें सही तरीका

मां आदिशक्ति की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022 से प्रारंभ हो रहा है, जो कि 11 अप्रैल को समाप्त होगा। नवरात्रि के दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की अराधना की जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है।

पूरी होती है भक्तों की मन की मुरादें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा पृथ्वी पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में माता रानी की सच्चे मन से अराधना करने वाले भक्तों की मन की मुरादें पूरी होती हैं। इसके साथ ही उपवास रखने वाले भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है। हालांकि शास्त्रों में नवरात्रि व्रत रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। कहा जाता है नवरात्रि व्रत में इन नियमों का पालन करना जरूरी होता है। जानिए मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए किन नियमों का पालन करना चाहिए-

  • शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि व्रत करने वाले भक्तों को पलंग के बजाए जमीन पर सोना चाहिए। अगर आप जमीन पर नहीं सो सकते हैं, तो लकड़ी के तख्त पर सोना चाहिए।
  • नवरात्रि के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही व्रती को लाभ, काम व क्रोध से दूर रहना चाहिए।
  • व्रत करने वाले व्यक्ति को झूठ बोलने से बचना चाहिए। हमेशा सत्य का साथ देना चाहिए। इसके अलावा नवरात्रि व्रत में बार-बार जल पीने से बचना चाहिए।
  • नवरात्रि व्रत में गुटका, तंबाकू आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखने के दौरान भक्तों को मां दुर्गा के साथ अपने ईष्टदेव का ध्यान करना चाहिए।

हिंदी वर्ष का प्रथम नवरात्र जिसे वासंतिक नवरात्र या (चैत नवरात्र) कहते हैं। इसका शुभारम्भ इस दो अप्रैल शनिवार से हो रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना काल में करीब दो साल अव्यवस्था के बीच नवरात्र बनाने के बाद देवी भक्तों को इस साल नवरात्र को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। नवरात्र की तैयारियां विभिन्न देवी मंदिरों पर तेजी से चल रहा है। मंदिरों को रंग-रोगन कर अंतिम रूप दिए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले के पश्चिम छोर पर स्थित मंगला भवानी मंदिर का रंग-रोगन का कार्य बुधवार को पूरे दिन चलता रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चैत्र नवरात्रि 2022 अष्टमी कब है?

दुर्गा अष्टमी पर बन रहा ये शुभ योग-
हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 अप्रैल 2022 को देर रात 01 बजकर 23 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। वहीं, 9 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 25 मिनट के बाद सुकर्मा योग लग जाएगा।

2022 के अप्रैल में नवरात्रि कब है?

यह नौ दिवसीय उत्सव है, और इस साल, यह 2 अप्रैल 2022 से शुरू होगा और 11 अप्रैल 2022 तक चलेगा, इसके बाद अंतिम दिन अष्टमी मनाई जाएगी. 9वें दिन को नवमी के रूप में मनाया जाता है, जो भगवान राम के जन्म दिवस का प्रतीक है.

चैत्र नवरात्रि कब से कब तक है?

2 से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी चैत्र नवरात्रि : हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022, शनिवार से शुरू होकर 11 अप्रैल 2022, सोमवार तक है।

चैत्र महीना कब से कब तक है?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास पहला महीना होता है। 2022 में चैत्र महीना 19 मार्च से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *