{जाने} अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का निधन कैसे हुआ? | Brahma Mishra ka Nidhan Kaise Hua?

अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का निधन कैसे हुआ? | Brahma Mishra ka Nidhan Kaise Hua? : – वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) में ललित का किरदार निभाकर सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा (Bramha Mishra) के निधन की दुखद खबर सिनेमा जगत से सामने आई है। ब्रह्मा के निधन की दुखद खबर को ‘मिर्जापुर’ में ही मुन्ना त्रिपाठी (Munna Tripathi) का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिव्येंदु (Divyenndu) ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक तस्वीर को शेयर करते हुए दिव्येंदु ने सभी को 32 वर्षीय ब्रह्मा के इस दुनिया को अलविदा कहने की खबर साझा की। दिव्येंदु के इंस्टाग्राम पोस्ट पर न सिर्फ सेलेब्स बल्कि फैन्स भी ब्रह्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ब्रह्मा के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 

Leave a Comment