अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का निधन कब हुआ? | Brahma Mishra ka Nidhan kab Hua? : – ब्रह्मा के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का निधन 2 दिसंबर 2021 को हुआ।
2013 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत अभिनेता ब्रह्मा को 29 नवंबर को चेस्ट पेन की शिकायत हुई थी, वहीं डॉक्टर को दिखाने पर उन्हें गैस की दवा दे दी गई थी। बताया जा रहा है कि घर आने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। बता दें कि ब्रह्मा मिश्रा, रायसेन (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे और मिर्जापुर के वह अलावा केसरी, हसीन दिलरुबा, मांझी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी काम कर चुके थे। ब्रह्मा ने 2013 में ‘चोर चोर सुपर चोर’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।