भाजपा की 80 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, 7 नवंबर को दिल्ली में होगी बैठक, देखें पूरी लिस्‍ट

ई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की घोषणा की है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को पार्टी की 80 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही इस सूची में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों को फिर से शामिल किया गया है।

80 नियमित सदस्यों के अलावा, कार्यकारिणी में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे। इस सूची में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरेन रिजीजू, गिरिराज सिंह, एस जयशंकर, मनोत तिवारी समेत कई नाैण शामिल हैं। हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर जैसे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने हुए हैं। वहीं, हाल ही में कैबिनेट में शामिल किए गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मीनाक्षी लेखी, मनसुख मंडाविया का नाम भी है। कार्यकारिणी पार्टी का एक प्रमुख विचार-विमर्श करने वाला निकाय है जो सरकार के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करता है और संगठन के एजेंडे को आकार देता है। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से इसकी बैठक नहीं हुई है।

देखें पूरी लिस्‍ट

लिंक सोर्स – jagran.com

  • Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
  • Web Title: BJP’s 80-member new national executive announced, meeting will be held in Delhi on November 7, see full list

Leave a Comment