एबीपी-सीवोटर सर्वे में UP जीत रही BJP, पर हो रहा यह नुकसान, जाने सपा को कितना फायदा
BJP winning UP in ABP-CVoter survey – एबीपी-सीवोटर सर्वे में UP जीत रही BJP, पर हो रहा यह नुकसान; 1 माह में घट गया ग्राफ, जाने सपा को कितना फायदा
उत्तर प्रदेश में लखीमपुर कांड पर मचे बवाल के बीच योगी सरकार के लिए अच्छी खबर है। अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एबीपी न्यूज सी-वोटर (ABP-CVoter survey) के सर्वे में जनता ने एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा जताया है। यूपी में विधानसभा का चुनाव अगले साल की पहली तिमाही में होने वाला है, इससे पहले लेटेस्ट सर्वे के नतीजे बताते हैं कि यूपी में फिर से बीजेपी को सत्ता मिल सकती है। यूपी के लोगों का सीएम योगी आदित्यनाथ पर भरोसा बरकरार है। हालांकि, सीटों की संख्या कुछ घटती दिख रही है। सितंबर और अक्टूबर के सर्वे की तुलना करें तो भले ही उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करती दिख रही हो, मगर एक महीने में भाजपा के ग्राफ में गिरावट देखी गई है। हालांकि, सपा को फायदा होता दिख रहा है।
यह भी पढ़े – UP में कैसे पार होगी कांग्रेस की नैया? राहुल के कामकाज से ‘खुश नहीं’ हैं उत्तर प्रदेश के लोग
अक्टूबर में एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे में जनता का मूड
एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 41 फीसदी वोट हासिल हो सकता है, जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 32 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी के खाते में 15 फीसदी, कांग्रेस को 6 फीसदी और अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट जा सकते हैं। सीटों के लिहाज से अगर देखें तो भाजपा के खाते में 241 से 249 सीटें जा सकती है। समाजवादी पार्टी के हिस्से में 130 से 138 सीटें आ सकती है। जबकि बसपा 15 से 19 के बीच और कांग्रेस 3 से 7 सीटों के बीच सिमट सकती है।
2 सितंबर को एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे में जनता का मूड
सितंबर के पहले सप्तहा में एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिलती दिखी थी, वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 109-117 सीटें मिलती दिखी थी। बीएसपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिलती दिखी थी।
वहीं, वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी गठबंधन को करीब 42 फीसदी, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 30 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी को 16 फीसदी, कांग्रेस को 5 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट शेयर हासिल होने की उम्मीद जताई गई थी।
यह भी पढ़े – UP में अबकी बार किसकी सरकार? योगी-अखिलेश में कौन बेटर, जानिए क्या कहता है सर्वे
एक महीने में भाजपा के प्रदर्शन में कितना अंतर
अगर सितंबर के सर्वे और अक्टूबर के सर्वे की तुलना करें तो भाजपा को करीब 18-20 सीटों का घाटा होता दिख रहा है। हालांकि, वोट फिसदी में बहुत बड़ी गिरावट नहीं है। एक महीने में महज एक फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई है। वहीं, सपा को इस एक महीने में 20 ,सीटों का फायदा होता दिख रहा है। अगर वोट फीसदी की बात करें तो सपा को दो फीसदी का फायदा होता दिख रहा है।
2017 की तुलना में सर्वे में भाजपा को कितना नुकसान
मौजूदा सर्वे में भाजपा को 241 से 249 सीटें मिलती दिख रही है। यानी भाजपा को करीब 75 से 80 सीटों का घाटा होता दिख रहा है। वहीं, सपा को करीब सौ सीटों का फायदा होता दिख रहा है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 325 और सपा को 48 सीटें मिली थीं। बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीटें हासिल हुईं थीं।
लखीमपुर खीरी कांड से भाजपा की छवि को नुकसान
लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर भी एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में सवाल पूछा गया था कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बयान से क्या लखीमपुर में हिंसा भड़की? इस सवाल पर 61 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि बाकी 39 फीसदी लोगों ने नहीं कहा। जब लोगों से पूछा गया कि क्या लखीमपुर कांड से बीजेपी को नुकसान हुआ है? इस पर 70 फीसदी लोगों ने माना कि हां बीजेपी को इससे नुकसान हुआ है। 30 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया।
- Watchman – (Hindi Web Series) | Watchman – Review, Cast, & Release Date
- Phuljhadi – (Hindi Web Series) | Phuljhadi – Review, Cast, & Release Date
- Ankita Dave Biography in Hindi | Ankita Dave Wiki, Age, Height, Web Series & More
- Alone Music Video (2023) T Series: Cast, Video Song, Release Date, Singer
- Jhol Jhal – (Hindi Web Series) | Jhol Jhal – Review, Cast, & Release Date
One thought on “एबीपी-सीवोटर सर्वे में UP जीत रही BJP, पर हो रहा यह नुकसान, जाने सपा को कितना फायदा”