मेरठ में 2 नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर निर्दलीयों ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा 2 में से केवल 1 नगर पालिका और 13 में से कुल 3 नगर पंचायतों पर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर सकी है।
किठौर से रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ की पत्नी चुनाव हार गई। वहीं हस्तिनापुर से प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक की बहन भाजपा प्रत्याशी सुधा खटीक ने तीन बार से लगातार चेयरमैन रही निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सुनीता रानी को हराकर चुनाव जीत लिया।
मेरठ नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा कुल 4 सीटें जीत सकी है। मवाना नगर पालिका में भाजपा के अखिल कुमार कौशिक ने निर्दलीय डॉ नरेंद्र चंद्रा को हराया है। हस्तिनापुर में मंत्री दिनेश खटीक की बहन सुधा खटीक ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता। बहसूमा में भाजपा के सचिन कुमार सुकड़ी और खरखौदा में बसपा के मनीष राज गौतम और फलावदा सीट पर भाजपा के अशोक कुमार सैनी ने जीत दर्ज कराई है। वही किला परीक्षितगढ़ में सपा के हिटलर त्यागी ने भाजपा प्रत्याशी सचिन अग्रवाल को हराकर चुनाव जीत लिया है।
