Bhupendra Singh is a leader of the BJP in Uttar Pradesh. He is cabinet minister for Panchayati Raj in Uttar Pradesh Government. He is also Bharatiya Janata Party state president of Uttar Pradesh. Bhupendra Singh is a leader of the BJP in Uttar Pradesh. He is cabinet minister for Panchayati Raj in Uttar Pradesh Government. He is also Bharatiya Janata Party state president of Uttar Pradesh. On 10 June 2016, he was elected to the Uttar Pradesh Legislative Council.
- जन्म: 1968 (उम्र 54 वर्ष)
- कार्यालय: 2016 से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य
- पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
- पिछला कार्यालय: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री (2017–2022)
Table of Contents
कौन हैं यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी
यूपी के नए बीजेपी अध्यक्ष बनाए गए भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखते हैं। यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बाद भी शानदार जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं कि भूपेंद्र सिंह चौधरी के बारे में-
योगी सरकार में दूसरी बार बने मंत्री
योगी-2.0 में भूपेंद्र चौधरी को योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने संगठन में लंबे समय तक काम किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी तक निभाई है। पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है। भूपेंद्र चौधरी इसी जाट लैंड के रहने वाले हैं।
नाम | भूपेंद्र सिंह चौधरी |
सदस्य | उत्तर प्रदेश विधान परिषद |
जन्म | महेंद्री सिकंदरपुर, मुरादाबाद |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | बी जे पी |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ |
पेशा | राजनीति |
जन्म | 1966 |
शुरुआती शिक्षा | प्राथमिक स्कूल, महेंद्री सिकंदरपुर, मुरादाबाद |
12वीं | आरएन इंटर कॉलेज, मुरादाबाद |
बीजेपी ज्वाइन | 1991 |
उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष | |
जाति | जाट |
क्षेत्रीय अध्यक्ष | 2012 |
विधान परिषद का सदस्य | 10 जून 2016 |
लोकसभा | 1999, सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ |
@Bhupendraupbjp |
भूपेंद्र चौधरी 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी बीजेपी ने भूपेंद्र चौधरी पर पूरा भरोसा रखा। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।
किसान परिवार में जन्म
भूपेंद्र चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के महेंद्री सिंकदरपुर गांव में साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था। भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की।
वह आगे चलकर विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर 1991 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। वह फिलहाल यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। वह बीजेपी के 2012 में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं।
- 1989 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े
- 1990 जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद रहे
- 1994 में कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
- 1995 में महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
- 1996 से 2000 जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
- 1999 संभल से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे
- 2000-2007 मंडल संयोजक भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
- 2007-2011 भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश रहे
- 2011-2018 भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश रहे
- 2016 विधान परिषद सदस्य रहे
- 2017 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पंचायती राज एवं निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश रहे 2019 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
- 25 मार्च 2022 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश रहे
उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार खत्म हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष की रेस में जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बाजी मार ली है। भूपेंद्र सिंह चौधरी के नाम का ऐलान कर दिया गया। भूपेंद्र सिंह चौधरी को जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखने का तोहफा दिया गया है। भूपेंद्र सिंह की पकड़ का ही नतीजा रहा कि यूपी के पिछले चुनाव में बीजेपी ने भले ही पूर्वांचल में उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं हासिल की लेकिन पश्चिमी यूपी मे किसान आंदोलन के बाद भी शानदार जीत मिली थी।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह से हार गए थे चुनाव
भूपेंद्र सिंह को वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लोकसभा का टिकट देकर संभल से चुनावी मैदान में उतारा था। इस चुनाव में चौधरी भूपेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से हार गए थे। हालांकि इस चुनाव में हार के बाद भी बीजेपी ने उन पर अपना भरोसा कायम रखा। इस विश्वास का असर विधानसभा चुनाव में भी साफ़ देखने को मिला। चौधरी भूपेंद्र सिंह जाट बिरादरी से आते हैं और पश्चिम उत्तर प्रदेश में जाटों पर उनकी काफी अच्छी पकड़ है। 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चौधरी भूपेंद्र सिंह को दूसरी बार भी एमएलसी नामित किया गया, इस बार भी उत्तर प्रदेश सरकार में उनको पंचायती राज मंत्री बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Know, who is Bhupendra Chaudhary? , bhupendra chaudhary biography in hindi
Thanks!