अजय त्यागी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात, कई मुद्दों पर बातचीत
लखनऊ न्यूज़ : भाजपा मेरठ के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय त्यागी ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेरठ जिले की तमाम समस्याओं को उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मेरठ के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंटकर बताया।
उप मुख्यमंत्री के 7–कालिदास स्थित सरकारी आवास लखनऊ पर हुई मुलाकात में भाजपा मेरठ के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय त्यागी ने मेरठ जिले से जुड़े कई विषयों पर बात की। इसके अलावा प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की. मुलाकात के बाद अजय त्यागी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।
यह भी पढ़े…..
- मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान गिरफ्तार, महिला पहलवानों के समर्थन में जा रहे थे दिल्ली
- Muzaffarnagar: लोहे की नाल से भरे बैकाबू कैंटर ने टक्कर मारकर एम्बुलैंस सवार तीन लोगो को मौत की नींद सुलाया, मुजफ्फरनगर के जौली-बेहड़ा रोड़ पर हुआ भीषण हादसा..
- Deoband News : बाइक चलाना सीख रही किशोरी किडनैप, दो गावो के लोगो के बीच तनाव, बाइको में आग लगाई